नाबार्ड वित्त योजना के तहत 31 पुल एवं 116 सड़कों के लिए शासन ने सौ करोड़ किए स्वीकृत

देहरादून–
अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने इस वर्ष के लिये प्रदेश में नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत 116 सडक मार्गों तथा 31 पुल के निर्माण के लिये कुल रूपये 100 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।
इस संबंध में जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने प्रमुख अभियंता लोकनिर्माण को निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों हेतु अनुबंधित संस्थाओं को उनके साथ हुए अनुबंध/एमओयू में भुगतान की निहित शर्तों के अनुसार भौतिक प्रगति के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाय। साथ ही इस संबंध में जारी निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिये है।
अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने कहा कि निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण सामग्री को उपयोग में लाने से पूर्व सामग्री का परीक्षण प्रयोगशाला में निश्चित रूप से कराये जाने के भी निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि आगणन में प्राविधानित डिजायन एवं मात्राओं हेतु संबंधित अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता पूर्ण रूप में उत्तरदायी बनाये जाय।

..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed