हल्र्द्वानी मे राष्ट्रीय सरस मेले का हुआ आगाज,22 प्रान्तों के 200 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों के प्रदर्शन का मिला अवसर

(16 जनवरी को प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक करेंगे विधिवत शुभारंभ)   हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)– कुमाऊ के प्रवेश द्वार महानगर हल्द्वानी में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय सरस मेले आगाज हो गया है। इसका विधिवत शुभारम्भ 16 जनवरी को प्रदेश के शहरी विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री मदन कौशिक द्वारा किया जायेगा।
अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के मेले का आयोजन कुमायू के प्रवेश द्वार हल्द्वानी मे हो रहा है। जहां देश के विभिन्न प्रान्तों के हस्तशिल्प एव कुटीर उद्योगांे पर आधारित वस्तुओं से लोग रूबरू होंगे और अपनी मनपसन्द चीजो की खरीद फरोख्त भी करेगे। इस मेले से अन्तरप्रान्तीय संस्कृति एवं हस्तशिल्प का आदान प्रदान भी होगा।
मेले के मुख्य संयोजक मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एंव ग्राम विकास विभाग उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में यह प्रदेश का दूसरा राष्ट्रीय सरस मेला है जिसका आयोजन हल्द्वानी में किया गया है। उन्होने बताया कि आगामी 26 जनवरी तक चलने वाले इस मेले मे 22 प्रान्तों के साथ ही उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों के महिला स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग कर रहे है। उन्होने बताया कि विभिन्न प्रान्तो के 200 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादो की ब्रिक्री के लिए इस मेले मे मण्डप सजाये गये है,आने वाले दिनो मे इनकी बढोत्तरी होना निश्चित है। मेला प्रात 10 बजे से सायं 8 बजे तक प्रतिदिन गतिमान रहेगा। मेले में प्रवेश निशुल्क है। मेला प्रांगण मे प्रतिदिन 4 बजे से 7 बजे के बीच रंगमंच पर कुमाऊनी एवं गढवाली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। उन्होने जनसाधारण से अपील की है कि वह विभिन्न प्रान्तो की हस्तशिल्प की खरीददारी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं व्यंजनों का आनन्द लेने के लिए मेले मे अवश्य पहुचें।
मेले मे प्रथम दिन सूचना विभाग के प्रसिद्व लोक गायक प्रहलाद मेहरा तथा खालसा इन्टर नेशनल स्कूल,टिक्कू मार्डन स्कूल,सैंट पाॅल स्कूल काठगोदाम के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक बालकृष्ण,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर परियोजना निदेशक संगीता आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचएल गौतम,अर्थ संख्याधिकारी एलएम जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार,कार्यक्रम में मंच का संचालन नवीन पाण्डे एवं मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed