नोएडा में चौथा मरीज आया सामने, चार दिन पहले इंडोनेशिया से आया था वापस

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बुधवार को नोएडा में एक संक्रमित मरीज का पता चला है। 26 वर्षीय संक्रमित युवक नोएडा की ही कंपनी में काम करता है और चार दिन पहले इंडोनेशिया से घूम कर वापस आया था। फिलहाल उसे नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-41 निवासी यह शख्स पत्नी के साथ इंडोनेशिया की यात्रा पर गया था। दोनों लोग चार दिन पहले ही लौटे हैं। वापस आने के बाद उन दोनों की स्वास्थ जांच की गई, जिसके बाद मंगलवार देर रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में एकांतवास में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed