फर्जी दरोगा कर रहा था वसूली, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

कैंट कोतवाली पुलिस में एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाकडाउन का फायदा उठाकर बिना कारण घूम रहे लोगों से पैसे वसूल रहा था। आरोपी ने पंजाब नारकोटिक्स विभाग में तैनात अपने भाई को दरोगा बताया है। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि हेमंत अग्रवाल पुत्र जुगल किशोर निवासी कैंट ने कोतवाली कैंट में तहरीर दी। बताया कि 24  मार्च की शाम के समय वह व उसके साथी जा रहे थे। लाक डाउन का फायदा उठाकर उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने रोक लिया। आरोपी ने नाम राजेंद्र ऑफ राजन पुत्र गुरुदयाल निवासी पुराना दाना मंडी मोगा पंजाब हाल निवासी थाना कैंट बताया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed