केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता : अमेरिका
व्हाइट हाउस ने सामाजिक दूरी और अन्य एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि केवल मास्क पहनकर कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता। अमेरिका में मास्क पहनने की जरूरत पर जारी बहस के बीच व्हाइट हाउस का यह बयान आया है।
कोरोनो वायरस पर व्हाइट हाउस कार्यबल सदस्य डेबोरा ब्रिक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ध्यान रखें की मास्क हर उस चीज का विकल्प नहीं हो सकता, जो हम करने को कह रहे हैं।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से अनुरोध किया था कि जिन्हें जरूरत है वे स्कार्फ से अपने मुंह और नाक ढकें क्योंकि स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क की सख्त जरूरत है।
