जमातियों के संपर्क में आए 500 लोग, 1500 जमाती चिन्हित

प्रदेश में बाहर से आए जमातियों के संपर्क में लगभग पांच सौ लोग आए हैं। अब तक 1500 जमातियों की पहचान की गई है। इसमें 1481 को संस्थागत व घरों में क्वारंटीन किया गया है। जो जमाती बाहरी राज्यों में हैं, उनका पता लगाने के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस से सूचना एकत्रित की जा रही है। शुक्रवार को सचिवालय स्थिति मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में उत्तराखंड आपदा प्रबंध प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल और अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने यह जानकारी दी। रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी के बाद प्रदेश में विभिन्न जमातों से 1500 लोग आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed