आज ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि और आंधी के आसार

प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को तेज ओलावृष्टि, बिजली गिरने और आंधी चलने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज और कल राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। कुछ पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed