दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, बीते 24 घंटे में मिले 45,951 नए मरीज
देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। कोरोना के नियमों का सही से पालन ना करने पर लक्ष्मी नगर बाजार समेत कई बाजारों को पांच जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया गया है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45951 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 817 मरीजों की मौत हुई।
