चर्चा: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर के साथ अस्पताल के बाहर आईं नजर
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका बॉलीवुड की टॉप हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। उनका करियर ग्राफ और रणवीर सिंह से खूबसूरत शादी, सभी बातें उनके चाहने वालों को काफी अच्छी लगती हैं। शादी के बाद कोई आम लड़की हो या फिर सुपरस्टार शादी के बाद एक ही सवाल औरतों से सबसे ज्यादा पूछा जाता है और वो ये कि वो मां कब बनने वाली है? दीपिका पादुकोण भी इन सवालों से बच नहीं पाई हैं।
