मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से किया केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मौसम खराब होने के चलते कई बार केदारनाथ धाम का दौरा रद्द होने के बाद अब बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ड्रोन से धाम का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने ड्रोन के माध्यम से केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने देहरादून से ही ड्रोन लाइव वीडियो के माध्यम से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्यों में  तेजी लाने के लिए मानव संसाधन के साथ पर्याप्त उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मास्टर प्लान के अनुरूप केदारनाथ को भव्य बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल एवं मंदाकिनी नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह में केदारनाथ में कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस दौरान तेजी से कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed