लारा दत्ता, मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के रोल में नज़र आएँगी

नई दिल्ली। लम्बे समय से थिएटर्स खुलने का इंतजार करते लोगों को आखिरकार अब जाकर राहत मिली है। इस खुशी की लहर के बीच यदि फिल्म बहुप्रतीक्षित हो, तो मज़ा भी दोगुना हो जाता है। लम्बे समय से ऑडियंस के बीच चर्चाओं में बनी लारा दत्ता की फिल्म ‘बेल बॉटम’ थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया था। इस मूवी को लेकर लारा दत्ता काफी उत्साहित हैं, और सोशल मीडिया पर लोगों को इस मूवी से जोड़ने के लिए अलग-अलग तरह के पोस्ट भी शेयर कर रही हैं।

लारा ने आज अपने सोशल मीडिया, कू के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपना उत्साह जाहिर किया। वे लिखती हैं, “19 अगस्त को रहस्य भी खुलेंगे और सिनेमा घर भी #8DaysToBellbottom”

लारा का किरदार और उनका मूवी में लुक

लारा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी भी कर रही हैं। इस मूवी में लारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के रोल में नज़र आएँगी। वहीं दर्शकों द्वारा जो सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, वह है लारा का ट्रांसफॉर्मेशन वाला लुक, जो वाकई में दिलचस्प है। अपने किरदार की प्रशंसा के रूप में लारा के माध्यम से कहती हैं, “#BellBottom में श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में मेरी भूमिका के लिए आपकी सराहना के लिए धन्यवाद। मैं इस अवसर के लिए अक्षय कुमार जी और पूजा फिल्म्स की बहुत आभारी हूँ। 19 अगस्त को मिलते हैं सिनेमा हॉल में।”

फिल्म का ट्रेलर

फिल्म 1984 में सेट है और ट्रेलर एक भारतीय हवाई जहाज के अपहरण के साथ खुलता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को इस स्थिति से निपटने के लिए सलाहकारों के साथ परामर्श करते हुए देखा जाता है, जहाँ उन्हें एक रॉ ऑपरेटिव कहा जाता है जिसे कुमार द्वारा निभाया गया एक चरित्र ‘बेलबॉटम’ नाम दिया गया है। ट्रेलर के शेष में गुप्त ऑपरेशन की झलक है, जिसमें वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाएं निभा रही हैं।

‘बेल बॉटम’ के साथ सिनेमा घर भी खुलने जा रहे हैं

बेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म को गच्चा देकर सीधे सिनेमाघरों में पहुँच रही है। इस फिल्म पर दर्शकों के साथ ट्रेड की नज़रें भी टिकी हैं, क्योंकि बेल बॉटम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस से महामारी के दौर में दर्शकों के रुझान का पता चलेगा। अक्षय इन दिनों अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशंस में जुटे हैं। कू ऐप को जनता सहित जानी-मानी हस्तियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यदि अब तक आपने कू ऐप डाउनलोड नहीं की है, तो शीघ्र करें, और पाएं सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed