उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख से फिर खुलेंगे बच्चों के स्कूल
कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने सूबे में बच्चों के लिए स्कूल पुन: खोलने का निर्णय किया है। सरकार की ओर से यह कदम वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देते हुए उठाया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार, 18 अगस्त, 2021 को कोविड -19 मामलों में गिरावट का हवाला देते हुए कक्षा एक से आठवीं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। इसके तहत कक्षा छठवीं से आठवीं की ऑफलाइन कक्षाएं 23 अगस्त, 2021 से खुलेंगी जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए स्कूल एक सितंबर से फिर से खुलेंगे।
