इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन बने कला, पर्यटन और संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर
अपनी आवाज के जादू से देश-विदेश के लोगों को दीवाना बनाकर इंडियन आइडल सीजन-12 का खिताब जीतने वाले चंपावत जिले के पवनदीप राजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कला, संस्कृति और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। बुधवार को पवनदीप ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें इंडियन आइडल का खिताब जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में अपने साथ ही उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है।
