7 सितंबर तक जमकर बरसेंगे मेघा,भारी बारिश का येलो अलर्ट  

उत्तराखंड में सात सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सात के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक,शनिवार को देहरादून व नैनीताल जिलों में तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने देहरादून,नैनीताल के साथ ही पर्वतीय जिलों के लिए सात सितंबर तक येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि रविवार-सोमवार को टिहरी, पौड़ी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed