दिल का दौरा पड़ने से कलाकार की मौत

बिजनौर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूर दराज के एक इलाके में रामलीला में राजा दशरथ बने 62 वर्षीय कलाकार की ह्रदयाघात से मौत हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर अफजलगढ़ के हसनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को रामलीला मंचन के दौरान जब राम को वनवास के लिए भेजे जाने के दृश्य में राजा दशरथ बने 62 वर्षीय कलाकार राजेन्द्र सिंह वियोग में राम-राम चिल्लाकर विलाप करने लगे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह अचानक मंच पर गिर गये। हालांकि, दर्शकों को यह सब राजेंद्र के अभिनय का हिस्सा लगा और वे तालियां बजाने लगे। जब साथी कलाकारों ने उन्हें उठाना चाहा तो राजेन्द्र प्राण त्याग चुके थे। राजेंद्र पिछले 20 साल से दशरथ का ही किरदार निभा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed