आज तीसरे दिन भी बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में डीजल की कीमत 95 के पार

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.27 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपये व डीजल की कीमत 103.26 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.38 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.61 रुपये लीटर है तो डीजल 99.59 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 95.27 106.54
मुंबई 103.26 112.44
कोलकाता 98.38 107.11
चेन्नई 99.59 103.61

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed