PM मोदी कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे, जवानों संग मनाएंगे दिवाली

आज दिवाली है और हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे हैं, जहां वह आज यानी गुरुवार को जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी ऐसे समय पर यहां पहुंचे हैं, जब पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस बीच दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ इधर, अधिकारियों ने बताया है कि आज ही पीएम मोदी नौशेरा पहुंचेंगे और जवानों संग दिवाली मनाएंगे। 2019 के बाद पीएम मोदी दूसरी बार राजौरी जा रहे हैं। दो साल पहले भी उन्होंने यहां जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के पीएम मोदी के प्लान से निश्चित तौर पर जवानों का मनोबल बढ़ेगा। बता दें कि अक्टूबर में भारतीय सेना ने दक्षिण पीर पांजाल में 11 जवानों को खोया है। इस क्षेत्र में अचानक आंतकवाद बढ़ा है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ के एक दिन बाद 6 अगस्त को इस इलाके में एनकाउंटर हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed