गर्भगृह में पूजा कर प्रधानमंत्री ने लिया बाबा का आशीर्वाद

गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा कि सदियों बाद अब इन शहरों को गौरव वापस मिल रहा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का भी जिक्र किया। इस दौरान वह भावुक हो गए।

केदारनाथ धाम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा।

पीएम कहा कि गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। केदारनाथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 2013 की आपदा के दौरान मैंने यहां की तबाही को देखा था। इस दौरान केदारनाथ आपदा को याद कर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। कहा कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी कि ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed