हरीश रावत पहुंचे बदरीनाथ धाम, कहा- देवस्थानम बोर्ड धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को बदरीनाथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्य ने यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ सिंह द्वार पर जय बदरीविशाल के जयकारे भी लगाए।
उन्होंने तीर्थ पुरोहितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चारधामों में देवस्थानम बोर्ड बनाने की आवश्यकता ही नहीं थी। यह हमारी धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस सरकार बनते ही बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा।
