महंगे हुए Airtel के प्री-पेड प्लान, 100 रुपये तक बढ़ी कीमतें
तमाम महंगाईयों के बीच टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने भी ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Airtel ने चुपके से अपने प्री-प्लान महंगे कर दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतों से एयरटेल को अपनी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 200 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने ही प्री-पेड ट्रैरिफ में इजाफा किया है। वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो भी जल्द अपने प्लान महंगे कर सकते हैं। टेलीकॉमटॉकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये का हो गया है जो कि पहले 79 रुपये का था, हालांकि एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत के साथ प्लान अपडेट नहीं हुए हैं। नई कीमतें 26 नवंबर से लागू हो सकती हैं।
