ममता का जलवा बरकरार, टीएमसी को भारी बढ़त
कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 144 वार्डों के वोटों की गिनती के लिए कुल 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है और 200 मीटर के इलाके में 144 धारा लागू रहेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस दायरे में नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था।
