मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगा सकती है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम साढ़े पांच बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी।
बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है। प्रदेश के राजकीय उद्यानों को लीज पर देने, उद्यान विभाग में सेवाएं दे चुके माली को प्रशिक्षित घोषित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कोविड संक्रमण से निपटने के साथ सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कई फैसले ले सकती है।
