भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी
भाजपा 21 जनवरी से पहले अपने प्रत्याशियों का एलान कर देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा एक चरण में होगी या अलग-अलग चरणों में यह पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा। उनके मुताबिक, पार्टी विधानसभा चुनाव पहले से तैयारी में थी। छह महीने पहले जो रोडमैप तैयार किया गया था, उस पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
बातचीत में कौशिक ने कहा कि पार्टी केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी नई चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी के लोग तैयारी में जुट गए हैं। कौशिक के मुताबिक पार्टी नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों का एलान कर देगी। नामांकन 28 जनवरी से शुरू होने हैं।
