मुंबई: अंडरवर्ल्ड से जुड़े ठिकानों पर ईडी का बड़ा सर्च ऑपरेशन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ईडी ने दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी की है।
