लॉज में महिला की हत्या: ढाई महीने से बॉक्स में बंद सड़ रहा था शव

देहरादून के जाखन क्षेत्र एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

गुरुवार सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे  छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा। लॉज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल महिला यहां लॉज में एक किराये कमरे में पति के साथ रहती थी। जोकि जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed