जहांगीरपुरी दंगे में भाजपा विधायक ने बताया पाक ऐंगल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिसा के पीछे क्या पाकिस्तान का हाथ था? दरअसल शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर भाजपा विधायक ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली हिंसा के पीछ पाक की खूफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ  होने की बात कही। बता दें कि अब तक पुलिस इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिसिया कार्रवाई के इस बीच, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया है कि यह घटना पाकिस्तान के आईएसआई और “कट्टरपंथी देशों” द्वारा हिंदुओं के खिलाफ साजिश का हिस्सा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed