एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले, झोपड़ी में लगी भीषण आग
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों के जिंदा जलने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह यह दर्दनाक घटना हुई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्य जिंदा जल गए। सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) लुधियाना, सुरिंदर सिंह ने कहा कि वे प्रवासी मजदूर थे और यहां टिब्बा रोड पर नगर पालिका कचरा डंप यार्ड के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। टिब्बा थाने के एसएचओ रणबीर सिंह ने पीड़ितों की पहचान दंपती और उनके पांच बच्चों के रूप में की है। उनके नामों का अभी पता नहीं चल पाया है।
