गंगा नहाने गए सात लड़के-लड़कियां नदी में डूबे, पांच की मौत

फतेहपुर के मातिनपुर गंगा घाट में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक पांच की मौत हो गई थी। दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में तीन लड़कियां और दो युवक शामिल हैं।

मातिनपुर निवासी अमीरे की बेटी की शादी थी, फतेहपुर से बारात गई थी। मंगलवार दोपहर शादी समारोह में शामिल कई लड़के लड़कियां गंगा नहाने गए थे। इनमें से दो युवक डूबने लगे तो बाकी उनको बचाने के लिए गहरे में चले गए। इनमें से सात लड़के-लड़कियां डूब गए। शोर मचने पर पास मौजूद ग्रामीणों और गोताखोरों ने इनकी तलाश शुरू की, तब तक दो लड़कियों और दो युवकों की मौत हो चुकी थी। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में एक और किशोरी की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed