खोसला का घोंसलाः बंटी और चैरी की जोड़ी की एक बार फिर यादें ताज़ा

देहरादून। रणवीर शौरी ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपनी एक ऐसी फिल्म की यादें फैंस के सामने ताज़ा कर दी हैं, जिसे काफी सराहा गया था। 2006 में बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने वाली रणवीर की यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि खोसला का घोंसला है, जिसमें प्रवीण डबास उनके को-एक्टर थे। बंटी और चैरी की जोड़ी लोगों के दिलों में आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।

Koo App

Bunty & Cherry. @dabas #brothers #throwback #khoslakaghosla View attached media content

– Ranvir Shorey (@ranvirshorey) 16 June 2022

हाल ही में इस जोड़ी को एक इवेंट में एक साथ देखा गया, जिसकी तस्वीर रणवीर शौरी ने देश के अपने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप के माध्यम से साझा की हैं। फिल्मों की बात करें तो रणवीर जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोंसला, सिंह इज़ किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने अलग तरह के अभिनेय के लिए जाने जाते हैं। वहीं, प्रवीण डबास मिरर गेम, रागिनी एमएमएस 2, तपिश, जब तुम कहो, द वर्ल्ड अनसीन, मानसून वेडिंग जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed