बर्खास्त कोविड कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच किया

  • राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन के समर्थन में कूच में शामिल हुए

देहरादून। बर्खास्त कोविड कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच किया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन के समर्थन में कूच में शामिल हुए। कर्मचारियों में भारी रोष दिखा और उन्होने जमकर नारेबाजी की। पिछले 241 दिनों से कोविड कर्मचारी धरना स्थल एकता विहार मैं बैठे हुऐ है। कर्मचारियों का कहना है की उन्हें स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था की सभी कोविड कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग मे समायोजित किया जायेगा परन्तु इस विषय मे अभी तक कोई कार्रवाई शासन द्वारा नहीं की गयी।
स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोक निर्माण भवन के पास कर्मचारियों को रोक लिया गया। जिसके बाद कर्मचारी वहीं सड़क पर बैठ गए, कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने के लिए अड़े रहे पर स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली दौरे पर होने के कारण मिलना संभव नहीं हो पाया, जिसके बाद 2-3 घंटे बैठे रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के पीएस चौहान द्वारा ज्ञापन लिया गया तथा 2 दिनो के भीतर स्वास्थ्य मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा कोविड कर्मचारियों को धरना स्थल एकता विहार छोड़ दिया गया।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि इन कर्मियो को बर्खास्त करना अमानवीय कदम है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने इन कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की है। इस दौरान कोविड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संतोष राणा,उपाध्यक्ष प्रभात नौटियाल,शर्मीला चौहान जिला अध्यक्ष, मुकेश,अमित नेगी,अभिषेक ठाकुर, राजेंद्र, संजीव कुमार, सीता, मंजू बिष्ट, सुरेश लाल,तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed