जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला निवासी 38 वर्षीय अश्वनी कुमार को डोईवाला पुलिस ने 5 अप्रैल 2024 को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ अरेस्ट किया था। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 अप्रैल को सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया था। लेकिन मंगलवार को बंदी अश्वनी कुमार की तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया,लेकिन बंदी की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उसकी मौत हो गयी। डॉक्टर द्वारा बंदी अश्वनी कुमार की मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सुद्धोवाला जेल अधीक्षक पवन कोठरी ने बताया है कि बंदी की तबीयत खराब होने के बाद दून अस्पताल में रेफर कर दिया था। जिसके बाद बंदी की मौत हो गई ह। डॉक्टरों द्वारा मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed