स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया, इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायल हुए दो बच्चों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में यह दो दिन के अंदर दूसरा सड़क हादसा है। बताया जा रहा है कि बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ है। निजी स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी, इस दौरान रोड पर एक बिजली का तार गिरा हुआ था उसे हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकला तो बस अचानक पीछे जाने लगी। इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए लेकिन अंदर बस में दो बच्चे रह गए और बस 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर अटक कर रुक गई। जिसके बाद वहां चीखकृपुकार मच गई। शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया। बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई हैं जिसका उपचार वहां पर चल रहा है।
बस हादसे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अगर बस पेड़ से नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के स्टाफ ने सीएचसी बेरीनाग जाकर बच्चों की हालकृचाल जाना। प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है, इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed