नागनाथ रेंज की सीमा में पहुंची धनपुर रेंज के जंगल की आग  

  • लाखों की वन सम्पदा को हुआ नुक्सान

गौचर / चमोली, संवाददाता। इन दिनों गर्मी के चरम पर पहुंचते ही जंगलों के धूं धूं कर जलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से धनपुर वन रेंज  के जंगल में  भड़की आग नागनाथ वन रेंज की सीमा के चुड़ाणीधार जंगल में पहुंची जिससे लाखों की वन सम्पदा को नुक्सान पहुंचने की सूचना है। वन कर्मियो द्वारा आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है लेकिन चट्टानी इलाका होने के कारण अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। जिससे धनपुर रेंज के खौडी-रानौ के जंगल मे लगी आग से लाखो की सम्पदा राख हो गयी‌। बताया गया कि धनपुर रेंज के वन कर्मी भी आग बुझाने के लिए मौके पर है। लेकिन चट्टानी जंगल व धधकती आग पर नियंत्रण नही हो पाया है। जिस वजह जंगल  में आग लगातार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस बुधवार को धनपुर रेंज के खौड़ी-रानौ जंगल में लगी आग देर शायं तक नागनाथ रेंज के चुड़ाणी  जंगल की सीमा पर पहुंची कि नागनाथ रेंज के कर्मचारीयों ने इस धधकती आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन चट्टानी इलाका होने से  उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चीड़ के जंगल में पिरुल व छौंते गिरने से आग ज्यादा फैल रही है।  जंगल में लगी आग के कारण लाखो की वन संपदा नष्ट हो गयी है।और वन्य जीवो का जीवन संकट में आ गया है। पूरे इलाके में धुआं फैलने से जहां लोगों के आंखों में जलन मिलने लगी है वहीं दमा के रोगियों की परेशानियां भी बढ़ गई है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति भयानक हो सकती है।
नागनाथ रेंज के वन दरोगा  आनंद सिंह रावत  ने बताया कि पहली आग धनपुर वन रेंज के खौड़ी-रानौ के जंगल से शुरू हुई आग हवा के  वेग के साथ  इतने तेजी से फैलती हुई नागनाथ वन रेंज के चुड़ाणी के जंगल में  रेंज नागनाथ की सीमा पर पहुंची।आग बुझाने के उपकरणो सहित टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने लग गयी है। कहा इससे पूर्व धनपुर रेंज की ओर से भी टीम मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed