कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उर्गम में बैठक कर राजेंद्र भंडारी के लिए वोट मांगे

चमोली: कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शक्ति केंद्र उर्गम में बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में वोट मांगे।
बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के पक्ष में आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने उर्गम शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए 10 जुलाई को होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि यदि हमारा प्रतिनिधि जीत दर्ज करता है तो हम इस क्षेत्र का पूरा विकास करेंगे और युवाओं से अपील की वे नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल के अनुसार वोट करें। इस अवसर पर उन्होंने पंच केदार के कल्पेश्वर मंदिर एवं पंच बद्री के ध्यान बद्री मंदिर का भी दर्शन किया। कहा कि विकास के लिए राजेंद्र भंडारी को विजयी बनाना आवश्यक है। उनके साथ बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की उपाध्यक्ष किशोर प़ंवार बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के बूत स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर बलबीर सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान दुलव सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, बच्चन सिंह रावत, उर्गम प्रधान मिंकल सत्येंद्र सिंह पंवार, गंगा सिंह, रघुवीर चौहान, प्रेम सिंह पंवार, वीरा देवी, प्रधान कालगोठ नागेंद्र सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed