कैलाश दर्शन के चीन जाने की झंझट खत्म

  • उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता
  • एमआई-17 से कराई जाएगी कैलाश पर्वत की यात्रा
  • श्रद्धालुओं के लिए करीब 66 हजार रुपये का होगा पैकेज

देहरादून। कैलाश पर्वत का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब आपको कैलाश पर्वत का दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग से लंबी थका देने वाली यात्रा और पैदल खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। उत्तराखंड का पर्यटन विभाग अब इस यात्रा को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कराने जा रहा है।
भगवान भोले के भक्त अब भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने खाका भी तैयार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर महीने में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत के दर्शन कराए जाएंगे। एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत के दर्शन करने के लिए एक श्रद्धालु की करीब 66 हजार रुपए खर्च करने होंगे।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत की यात्रा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से शुरू होगी। सबसे पहले पिथौरागढ़ से श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से 70 किलोमीटर दूर गूंजी ले जाया जाएगा। इसके बाद गूंजी से करीब 21 किलोमीटर दूर नाभीढांग प्राइवेट जीप से ले जाया जाएगा। इसके बाद नाभीढांग से सेना और आईटीबीपी की सुरक्षा में सेना की गाड़ियों से श्रद्धालुओं को लिपुलेख पास तक ले जाया जाएगा। लिपुलेख पास व्यू प्वाइंट से श्रद्धालुओं को कैलाश दर्शन कराया जाएगा।

कैलाश यात्रा को लेकर लोगों के काफी उत्साहः महाराज

देहरादून। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पीएम नरेंद मोदी की आदी कैलाश यात्रा के बाद से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में पर्यटन विभाग एमआई-17 के जरिए नवंबर महीने से कैलाश दर्शन की यात्रा शुरू करने पर विचार चल रहा है। कैलाश दर्शन भारत देश से भी कर सकते हैं, जिसके तहत ओल्ड लिपुलेख दर्रे से कैलाश दर्शन किया जा सकता है।
साथ ही बताया कि लिपुलेख पास करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर है, जहां के लिए करीब 200 मीटर पैदल चलना पड़ता है। इस जगह पर ऑक्सीजन की कमी रहती है। ऐसे में इस 200 मीटर पैदल मार्ग को ठीक कराया जा रहा है, ताकि यह वाहन चल सके और श्रद्धालु आसानी से ओल्ड लिपुलेख दर्रे तक पहुंच जाए और कैलाश के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग यात्रियों के लिए कैलाश दर्शन के साथ ही आदि कैलाश समेत अन्य स्थानों पर भी दर्शन करने का विचार बना रहा है। इसके लिए करीब 66 हजार रुपए का पैकेज रखा जाएगा। इस यात्रा के लिए फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर्स के परमिशन के बाद यात्रा करेंगे तो यात्रा सरल और सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed