दीपावली पर्व पर और महालक्ष्मी पूजन को लेकर बद्रीनाथ धाम परिसर 8 कुंतल रंग बिरंगी पुष्पों से सजाया

चमोली। दीपावली पर्व और महा लक्ष्मी पूजन को लेकर भू- बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम के पूरे मंदिर परिसर को करीब 8 कुंतल रंग बिरंगी पुष्पों द्वारा सजाया जाने लगा है।

बदरीनाथ मंदिर सहित महा लक्ष्मी मंदिर और परिसर के आसपास के सभी मंदिरों की सजावट शुरू हो गई है। श्री बदरीनाथ धाम में इस बार दीपावली उत्सव 1 नवंबर को मनाया जायेगा। धन तेरस पर्व से लेकर महा लक्ष्मी पूजन तक तीन दिनों का विशेष पूजन बद्रीनाथ धाम में होता है।

भगवान श्री हरि नारायण प्रभु के साथ बद्रीश पंचायत में विराजमान धन कुबेर भंडारी जी और माता महा लक्ष्मी जी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी साथ ही दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया की इस बार कार्तिक स्नान सहित दीपावली पर्व को लेकर बदरी पुरी में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। खुश नुमा मौसम के बीच लगातार धाम में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ती जा रही है। मंगलवार 29 अक्तूबर को जहां बदरी पुरी में करीब 11 हजार 300 श्रद्धालुओं की आमद हुई वही अब तक करीब 12 लाख 55 हजार तीर्थ यात्रियों ने भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। बदरीनाथ में भी एक नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या पर उपासना करने वालों के लिए 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि सही रहेगी लेकिन दीपावली एक नवंबर को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed