सवारियों से भरा तेज रफ्तार वाहन पलटा, एक की मौत

चंपावत । लोहाघाट के खेतीखान रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जीप के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा गया है। अन्य घायलों का चंपावत जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर शनिवार को नेशनल हाईवे-10 पर पाटी से लोहाघाट की ओर जा रही जीप UK03TA/0150 बेकाबू होकर विशुंग भगवती मंदिर देवखुरा के पास रोड पर ही पलट गई। जीप में चालक समेत 12 यात्री सवार थे। हादसे में 55 वर्षीय महेश राम पुत्र मोती राम निवासी भुम्वाड़ी पाटी की लोहाघाट अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ। वेंकटेश ‌द्विवेदी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चालक वर्षीय पंकज कुमार पुत्र प्रकाश राम करौली पाटी को पहले चंपावत जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। नरसिंहडांडा चंपावत की 33 वर्षीय कविता देवी पत्नी मुकेश कुमार को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की जानकारी लगते ही पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और अन्य स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को एंबुलेंस से लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed