पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली पत्नी

प्रेमी संग मिलकर मार डाला, मरने के बाद गड्ढे में दबाया
रुद्रपुर । उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर सुमित हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सुमित की पत्नी और उसके प्रेमी समेत अन्य लोग शामिल हैं। जबकि, दो आरोपी फरार चल रहे हैं। सुमित की हत्या मामले में पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली है। जिसने प्रेमी संग मिलकर सुमित को मौत के घाट उतारा था। आरोपियों ने सुमित की गला दबाकर हत्या की थी, फिर शव को कल्याणी नदी के किनारे दबा दिया था।
बता दें कि रुद्रपुर में 9 दिनों से गायब चल रहे सुमित का शव आज सुबह कल्याणी नदी के किनारे गड्ढे से बरामद हुआ। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुमित की पत्नी ने पुलिस में एक तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसका पति घर से बाहर निकला था, लेकिन तब से लेकर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
आरोपी गणेश लगातार पुलिस को करता रहा गुमराह: पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद सर्विलांस की मदद से रम्पुरा निवासी गणेश से पूछताछ की गई, लेकिन गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। ऐसे में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुमित के पिता राजू की तहरीर के आधार पर विस्तृत जांच शुरू की गई।
सुमित की पत्नी के साथ गणेश का चल रहा था प्रेम प्रसंग चल: वहीं, संदिग्ध गणेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सुमित की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके कहने पर उसने अपने साथी वंश, दीपक, शिवम, गोविंदा के साथ मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या की थी। जिसके बाद शव को प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया, लेकिन पुलिस के हाथ चढ़ गए।
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी
महिला पत्नी सुमित, निवासी- रम्पुरा, रुद्रपुर
गणेश, निवासी- रम्पुरा, रुद्रपुर
वंश, निवासी- रम्पुरा, रुद्रपुर
दीपक, निवासी- रम्पुरा, रुद्रपुर
हत्या के मामले में फरार आरोपी
गोविंदा, निवासी- खानपुर, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश
शिवम उर्फ जुडी, निवासी- रम्पुरा, रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed