बहुदेशीय शिविर में हुई 75 शिकायते प्राप्त, 19 को मौके पर निस्तारण

देहरादून। तहसील कालसी अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी के प्रांगण में बृहस्पतिवार को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बहुदेशीय शिविर का आयोजन संयुक्त मैजिस्ट्रेट कालसी गौरी प्रभात की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 34 विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग किया। बहुदेशीय शिविर के दौरान कुल 75 शिकायतें/प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कार्यवाही करते हुए 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसकेे अलावा-
1.स्वास्थ्य विभाग द्वारा 84 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 03 व्यक्तियो को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।
2.बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा 07 महालक्ष्मी कीट एवं 07 बेबी किट का वितरण किया गया।
3.कृषि विभाग द्वारा 24 कृषि यंत्र तथा 25 रसायन यूनिट का वितरण किया गया।
4.समाज कल्याण द्वारा दो व्यक्तियों की दिव्यांग पेंशन तथा एक व्यक्ति की शादी अनुदान की। कार्यवाही की गई।
5.उद्यान विभाग द्वारा 59 लाभार्थियों को बीज वितरण किया गया।
6.राजस्व विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
7.खंड विकास कार्यालय द्वारा चार व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर जारी की नकल तथा 07 व्यक्तियों को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed