राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के एक धर्मशाला के कमरे से मिले चार लोगों के शव

दौसा । मेहंदीपुर बालाजी मंदिर क्षेत्र में एक धर्मशाला से 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। धर्मशाला का कर्मचारी जब सफाई करने के लिए रूम में पहुंचा तो उसने मौक पर चार शव पड़े देखे, जिसमें दो शव बिस्तर पर तो 2 शव नीचे पड़े हुए थे। धर्मशाला के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची टोडाभीम थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि कमरे में मृत मिले चारों लोगों की मौत 2 से 3 घंटे पहले ही हुई है। वहीं, चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें पिता, मां और बेटा, बेटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में सुरेंद्र कुमार पिता, मां कमलेश, बेटा नितिन, बेटी नीलम के शव मिले हैं। परिवार देहरादून निवासी है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस द्वारा हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संभावना है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या किया है, लेकिन किन कारणों के चलते किया है, इसकी जांच की जा रही है।
वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे टोडाभीम थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा और स्थानीय चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने मौके का जायजा लिया। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मेहंदीपुर बालाजी में करौली जिले की सीमा में आने वाली रामकृष्ण धर्मशाला में 12 जनवरी को एक व्यक्ति आया। उसने नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार उपाध्याय निवासी बांकाखाला, रायपुर, देहरादून की आधार कार्ड की आईडी दी और कमरा बुक कराया।
वहीं, करौली एसपी के निर्देश पर एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि या तो चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है या फिर किसी खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ खाने से चारों की मौत हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed