हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढके चोपता के हरे भरे बुग्याल

रुद्रप्रयाग । पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुये हैं। दूसरी ओर पिछले दिनों चोपता में हुई बर्फबारी के बाद भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। चोपता के हरे-भरे बुग्याल पूरी तरह से सफेद नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ गई है।
पहाड़ों में पिछले एक सप्ताह से मौसम कई प्रकार की करवटें बदल रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। फरवरी माह के अंत में हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड भी दोबारा लौट आई है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम फिर से खराब हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं बन गई हैं।
केदारनाथ धाम, द्वितीय केदार मदमहेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ के अलावा अन्य हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। दो दिन पूर्व ही केदारनाथ धाम में दो फीट तक बर्फ गिरी थी। निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से काश्तकर बेहद खुश हैं। फसलों के लिये यह बारिश काफी अच्छी मानी जा रही है। साखकर धूं-धूं कर जो जंगल जल रहे थे, बारिश होने के कारण जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। वहीं, दूसरी ओर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता में पिछले दिनों भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद भारी संख्या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। चोपता के हरे भरे बुग्याल इन दिनों पूरी तरह से बर्फ से सफेद हो गये हैं। बर्फबारी के बाद स्थानीय व्यवसासियों के चेहरों पर भी मुस्कान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed