गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से पत्थर गिरने से टूटा

पुलना-भ्यूंडार के लोगों का संपर्क मुख्य मार्ग से कटा

चमोली। गोविंघाट में हेमकुंड और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मुख्य मोटर पुल चट्टान टूटने से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार सुबह लगभग 10:00 बजे गोविंद घाट में स्थित हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य पुल पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जिससे अब पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। 2013 में क्षेत्र में आयी आपदा के बाद इस मोटर पुल का निर्माण किया गया था। ये पुल हेमकुंड, फूलों की घाटी और कागभूशंडी जैसे ट्रैकिंग औए धर्मिक स्थलों को जोड़ने वाला मुख्य पुल था। 25 मई को सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने है ऐसे में मुख्य पुल का टूट जाना कहीं न कहीं परेशानी का शबब जरूर है। इसके अलावा पुलना -भ्यूंडार के ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कट गया है। दर्जनों वाहन अलकनंदा नदी के उस पार फंस गए है। ऐस में वैकल्पिक पुल ही अब आवाजाही का संसाधन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed