कैबिनेट मंत्री जोशी ने पीएम मोदी का ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुना

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को अपने कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुना। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओं के पराक्रम, मधुमक्खी पालन, शेरों की बढ़ती आबादी, ड्रोन दीदी योजना, योग दिवस की तैयारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी की ‘बगेट’ कला का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसमें वह चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियाँ बनाते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस माध्यम से न केवल शहद उत्पादन, वन्यजीव संरक्षण और कागज की रिसाइक्लिंग जैसे विषयों पर जन जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज देशवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुका है। मंत्री जोशी ने लोगों से अपील की कि वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे मिलने वाली प्रेरणा को अपने जीवन में उतारें, ताकि समाज और राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, बूथ अध्यक्ष हेमंत जोशी, मंडल महामंत्री भावना चौधरी, दिनेश प्रधान, संजय नौटियाल, आनंद गुसाईं, सतेंद्र खरोला, ओम प्रकाश बवाड़ी, अशोक गुप्ता सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed