रोहित नेगी हत्याकांड : मुख्य आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली

उत्तराखण्ड

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्टोन क्रशर मालिक व भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ वीरवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर आरोपियों को देखा तो पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर देखे गए। आरोपियों के भागने पर फायरिंग में दोनों को गोली लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *