गुरूद्वारा आढ़त बाजार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब का प्रकाश पर्व

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई नरेंद्र सिंह ने आसा की वार का ‘जमिआ पुत भगत गोविन्द की प्रगटिया सब मैं लिखिया धुर का’ शब्द गायन किया,हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में व परोपकारी वाला रहा है मीरी-पीरी की दो तलवारें पहन कर गुरु जी ने धर्म और राजनीति का सुमेल किया।भाई वीरेंद्रजीत सिंह गुरुद्वारा दमदमा साहिब जी प्रेमनगर देहरादून वालो ने शब्द “पंज प्याले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी” गायन किया। महासचिव गुलजार के द्वारा इस अवसर पर संगतों को 22 जून 2025 को मनाये समागमों की जानकारी देते हुए बेनती की कि इसी प्रकार परिवारों सहित आने वाले समागमों में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
प्रधान स. गुरबखश सिंह राजन ने संगत को प्रकाश की बधाई दी व संगतों को सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर  विश्वास डाबर राज्यमंत्री व विशाल गुप्ता प्रांति अध्यक्ष गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुँचे, प्रबंध समिति द्वारा उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। पंजाबी महासभा से विशेष तौर पर स.पी.एस. कोचर, राजीव सचर व गोविन्द मोहन गुरु साहिब जी का आशीर्वाद लेने पहुँचे,जिन्हें सिरोपा भेंट किया गया। बीबी भानी इस्त्री सत्संग सभा के समूह मेम्बरान को उनकी सेवाओं के लिए सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन दविंदर सिंह भसीन ने करते हुए बताया कि कल सुबह 9रू30 बजे से गुरमुखी सिखलाईं हेतु विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा जिसका लाभ संगतों द्वारा उठाया जा सकता है साथ ही 22 जुन 2025 को होने वाले विशेष कथा कीर्तन समागमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते संगतों को सुचित किया कि इस साल यह समागम गुरुद्वारा नानक निवास लिटन रोड में किया जाएगा। सरबत के भले की अरदास हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने की स कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर प्रसाद छका। इस अवसर पर प्रधान स. गुरबखश सिंह राजन,महासचिव स. गुलजार सिंह, सुरजीत सिंह कोहली,सतनाम सिंह, अरविन्दर सिंह,गु. स.जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी,स. मनजीत सिंह, सोहन सिंह,सुरजीत सिंह जुतले, आर एस राणा, गुरप्रीत सिंह जौली, अरविन्द सिंह, गुरदियाल सिंह,जगमोहन सिंह  अरविन्द सिंह आदि मौजूद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed