मसूरी में हुई बर्फबारी, लोगों में दिखा उत्साह

मसूरी। देवभूमि उत्तराखंड में बर्फबारी का काफी लंबे से लोग इंतजार कर रहे थे आखिरकारी आज इंतजार खत्म हो गया है पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार सुबह से हो रही जमकर बर्फबारी ने पूरे शहर को सफेद चादर में ढक दिया है। अचानक बदले मौसम से जहां स्थानीय लोग हैरान हैं, वहीं मसूरी पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बर्फ से ढकी सड़कें, पहाड़ियां और देवदार के पेड़ मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे मसूरीवासियों के लिए यह बर्फबारी किसी वरदान से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब तीन महीनों से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी, जिससे सूखी ठंड बढ़ गई थी और काश्तकारों को फसलों में भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब बर्फबारी से जमीन में नमी बढ़ेगी, जिससे गेहूं, आलू और अन्य रबी फसलों को सीधा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह बर्फबारी राहत लेकर आई है। सूखी ठंड के कारण बढ़ रही त्वचा, आंख और सांस संबंधी बीमारियों से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बर्फ पिघलने के बाद प्राकृतिक जलस्रोतों और झरनों में पानी बढ़ेगा, जिससे आने वाले महीनों में पेयजल संकट की आशंका भी कम होगी। मसूरी आए पर्यटक बर्फबारी का जमकर आनंद उठा रहे हैं। कई पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार बर्फबारी देखी है। लोग बर्फ में खेलते, स्नोमैन बनाते और इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करते नजर आए। होटल, होमस्टे और पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान से पहुंचे सैकड़ों पर्यटक सुबह होटल की बालकनी से बाहर निकले तो चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। कई पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार बर्फबारी देखी है। लोग बच्चों के साथ बर्फ में खेलते, स्नोमैन बनाते और इस खास लम्हे को मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखे। सोशल मीडिया पर भी मसूरी की बर्फबारी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय लोगों के लिए भी यह बर्फबारी राहत और खुशी दोनों लेकर आई है। पिछले करीब तीन महीनों से मसूरी में न बारिश हुई थी और न ही बर्फबारी, जिससे सूखी ठंड बढ़ने के साथ काश्तकारों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई थी। अचानक हुई बर्फबारी से मौसम में नमी आई है और किसानों को भी इससे फायदा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed