ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम” का सफल आयोजन

देहरादून | देहरादून LGBTQIA+ प्राइड वीक 2026 के अंतर्गत प्राइड वीक के तृतीय कार्यक्रम के रूप में आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर (DLRC) ऑडिटोरियम, देहरादून में “समानता, गरिमा एवं समावेशन की ओर – ट्रांसजेंडर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम द वॉइस ऑफ वॉरियर्स फाउंडेशन, देहरादून द्वारा दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, उत्तराखंड महिला मंच, न्यायवाणी फाउंडेशन, USAC एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दीपक घिल्डियाल (जिला समाज कल्याण अधिकारी – DSWO), DLSA प्रतिनिधि, पुलिस विभाग से गरौला, वेस्ट वॉरियर्स फाउंडेशन से ओशेनिका, USAC से संजय बिष्ट, एवं संगिनी सोसाइटी से संगीता मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
न्यायवाणी फाउंडेशन से दीपक शर्मा, उनकी टीम सदस्य दीक्षा एवं अन्य टीम सदस्यों द्वारा PPT के माध्यम से ट्रांसजेंडर एवं LGBTQIA+ समुदाय के कानूनी अधिकारों एवं न्याय तक पहुंच पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
साथ ही अंतिम वर्ष की विधि छात्राएं अनन्या नौटियाल एवं वैष्णवी ने ट्रांसजेंडर अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण एवं समावेशी प्रशासन पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) अधिनियम, LGBTQIA+ समावेशन, स्वास्थ्य एवं HIV जागरूकता, सामाजिक भेदभाव की रोकथाम तथा सरकारी विभागों की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन ओशिन सरकार, अनुभव सिंह, मीरा, नैना एवं सौरव, द वॉइस ऑफ वॉरियर्स फाउंडेशन, देहरादून के सदस्यों द्वारा किया गया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए एक समान, सम्मानजनक एवं समावेशी समाज के निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed