Dehradun, 27 july 2026: देहरादून के सुन्दरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय को बिना मान्यता के चला रहे डीएवी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली जांच को गुमराह करने के लिए स्कूल पर लगाये गए अपने बोर्ड एनएपीएसआर द्वारा शिक्षा विभाग को की गई शिकायत के बाद हटा लिए हैं । एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि सुन्दरवाला स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय(RAV) को डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा अनुबंध के आधार पर लिया गया था और ना बिना मान्यता के ही 22 जून से इसका संचालन शुरू कर दिया गया बल्कि अभिभावकों पर मई से फीस का दबाव भी बनाया जाने लगा अपने बच्चों के भविष्य के डर से बिना किसी जांच पड़ताल के कुछ अभिभावकों ने फीस जमा भी कर दी किन्तु जब यह मामला एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के समक्ष आया तो उन्होने इसकी जांच करी जांच करने पर पाया कि डीएवी पब्लिक स्कूल की सिर्फ एक शाखा जो कि डिफेंस कॉलोनी देहरादून मे स्थित है उसको ही मान्यता है सुन्दरवाला कि ब्रांच की अभी तक मान्यता ही नही ली गयी है और स्कूल को बिना मान्यता के ही संचालित किया जा रहा है तो इसकी शिकायत उन्होने शनिवार 25 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को पत्र द्वारा की जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जयसवाल जी ने कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई अमल मे लायी जाएगी । जिसकी खबर अखबारों मे छपी खबरों और अन्य माध्यमों से डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन को भी हुई जिसके फलस्वरूप शिक्षा विभाग द्वारा की जाने वाली जांच को गुमराह करने के लिए स्कूल की छत पर लगे डीएवी पब्लिक स्कूल के बैनर हटवा लिए हैं । आरिफ खान का कहना है कि यदि स्कूल अपनी जगह सही है तो उसे अपने नाम के बैनर हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी …? स्कूल द्वारा की जाने वाली ऐसी शातिराना हरकत के लिए एनएपीएसआर की ओर से साक्ष्य के साथ एक शिकायती पत्र आज फिर मुख्य शिक्षा अधिकारी को लिख कर नियमानुसार कार्यवाई करने की मांग करी गयी है और देहरादून के भोले-भाले अभिभावकों को गुमराह करने के लिए सीबीएसई से को भी इस सम्बंध मे जाँच व उचित कार्यवाही के लिए पत्रचार किया जाएगा ।
