दुर्गम पहाड़ी और कठिन परिस्थितियों के बीच चमोली पुलिस सहित संयुक्त रेस्क्यू टीम ने चलाया चुनौतीपूर्ण अभियान, सभी 06 मृतकों के शव सुरक्षित नीचे लाए गए

चमोली: विगत 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर के समय ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर VT-HCX, जो बद्रीनाथ धाम से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए लौट रहा था, ज्योतिर्मठ क्षेत्र के हाथी पर्वत के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में कर्नाटक निवासी 05 श्रद्धालु एवं दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सहित कुल 06 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, SDRF, NDRF, भारतीय सेना, ITBP एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम तत्काल रेस्क्यू कार्य में जुट गई। दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र एवं घने जंगलों के बीच स्थित होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, खराब मौसम, बर्फबारी और अंधेरे के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने पूरी रात पैदल ट्रेक करते हुए घटनास्थल तक पहुंचने और रेस्क्यू कार्य को अंजाम देने के लिए अथक प्रयास किए।
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों एवं अत्यधिक अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात्रि को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। शनिवार सुबह करीब 05 बजे से पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। संयुक्त टीमों के अथक प्रयासों से सभी 06 लोगों के शवों को कठिन पैदल ट्रेक के माध्यम से सुरक्षित नीचे लाया गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सभी को मृत घोषित किया गया। इसके उपरांत चमोली पुलिस द्वारा सभी 06 मृतकों के शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पोस्टमार्टम हेतु एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गई, जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed