अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड दौरा अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उनके इस दौरे ने जहां प्रदेश में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, वहीं राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व देवभूमि उत्तराखंड को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य के 26वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस का आयोजन केवल एक सरकारी उत्सव नहीं है, यह हमारे संघर्ष, हमारे बलिदान और हमारे स्वाभिमान का दिन है। 09 नवंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें यह राज्य दिया था। जिसे संवारने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार चल रहा है। यह राज्य हमें खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा जैसे बलिदानों से मिला है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज राज्य स्थापना दिवस पर हमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सानिध्य मिला है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के रूप में श्री शाह ने जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया और सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव को सशक्त करने का मंत्र दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उत्तराखण्ड जैसे सीमांत राज्य के लिए उनकी चिंता और केंद्र से मिलने वाला सहयोग अभूतपूर्व रहा है।
श्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आज विकास के नए आयाम छू रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्विकसित भारतश् और मुख्यमंत्री के श्विकसित उत्तराखण्डश् के संकल्प के तहत हमने चारधाम यात्रा को सुगम बनाया है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ मास्टर प्लान, और अब शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देना, यह सब हमारी सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर ले जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन केवल चारधाम तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे वाइब्रेंट विलेज, हमारे होम-स्टे, हमारी लोक संस्कृति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और देहरादून में परेड ग्राउंड जैसे स्थलों का सौंदर्यीकरण, ये सब प्रधानमंत्री और अमित शाह के सहयोग से संभव हो पा रहा है। आज जब हम 26 वर्ष के युवा उत्तराखण्ड की बात करते हैं, तो हमारा लक्ष्य स्पष्ट है-पलायन को रोकना, युवाओं को रोजगार देना, और अपनी जड़ों से जुड़े रहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।